गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

कोडरमा। झारखंड में कोडरमा स्टेशन पर गुरुवार की सुबह धनबाद- डेहरी ऑन सोन इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी। रेल पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कोडरमा गया रेलखंड स्थित कोडरमा स्टेशन पर चलती ट्रेन से एक महिला उतर रही थी। इस दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में चली गई। महिला को गिरता देख ट्रेन पर सवार एक युवक भी महिला को बचाने के लिए चलती ट्रेन से उतर गया। इस दौरान वह भी ट्रेन की चपेट में आ गया। इस घटना महिला और युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा की टीम ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के हीरोडीह निवासी 26 वर्षीय दिनेश कुमार और चतरा निवासी ममता देवी (34) के रूप में की गयी। शवो को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *