गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बिजली तार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, ग्रामीण ने किया चकाजाम

सिवनी : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के बरघाट विकासखंड के अंतर्गत ग्राम अमीनगंज में आज दोपहर खेत में पड़े बिजली के तार की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत हो गयी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों मृतकों के शवों को बरघाट अस्पताल के सामने रखकर चकाजाम कर दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार अमीनगंज निवासी नरेन्द्र सोनवानी (33) तथा सुरेश ब्रम्हे (55) की दोपहर में खेत में पडे बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गयी। इस घटना से आक्राेशित ग्रामीणों ने बरघाट अस्पताल के सामने शव रखकर सिवनी-बालाघाट मार्ग पर चकाजाम कर दिया। इसकी सूचना के बाद पुलिस प्रशासन सहित अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए।
लगभग चार घंटे तक चले चकाजाम को ग्रामीणों को समझाइश के बाद खोल दिया गया। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया है। उधर, घटना के जिम्मेदार अधिकारी कनिष्ट यंत्री मनीष कुमार बकोडे को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *