गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार के पीछे से टक्कर मारने से दो लोगों की मौत

तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

कोटा : राजस्थान में कोटा ग्रामीण क्षेत्र के देवली माझी थाना इलाके में एक कार के पीछे से आ रहे लोडिंग वाहन के टक्कर मार दिए जाने से कार में सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि कल रात कोटा के बोरखेड़ा निवासी राधेश्याम (47) और महावीर नगर निवासी पुनीत सक्सेना (52) अपने कुछ मित्रों-रिश्तेदारों के साथ दो कारों से सांगोद में किसी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गए थे।

रात्रि करीब 12 बजे सांगोद से वापस लौटते समय उनकी कार को देवली माझी थाना क्षेत्र में पीछे से आ रहे किसी अज्ञात लोडिंग वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार पुनीत सक्सेना और राधेश्याम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए जिन्हें उनके साथियों ने कोटा लाकर एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *