श्रीगंगानगर : राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में चारा मशीन पर काम करते समय करंट लग जाने से दो व्यक्तियों की मौत हो जाने की घटनाएं सामने आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीलीबंगा थाना क्षेत्र में ऐतिहासिक गांव कालीबंगा में परसों मंगलवार रात अपने घर में चारा मशीन पर हरे चारे की कटाई करते समय 45 वर्षीय सेवकसिंह को करंट लग गया। पुलिस के अनुसार उसे घर वाले तुरंत ही अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के एक परिवारजन सुखपालसिंह द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज की गई है। इसी प्रकार सदर थाना क्षेत्र के गांव सहजीपुरा में भी मंगलवार रात्रि 19 वर्षीय संदीप की भी चारा मशीन पर काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई।
