गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आटोरिक्शा में आग लगने से दो लोगों की मौत

कन्नूर : केरल के कादिरूर शहर के पास ऑटोरिक्शा के बस से टकराने के बाद उसमें लगी आग से जलकर दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार दुर्घटना शुक्रवार रात करीब 20:30 बजे उस समय हुई जब आटोरिक्शा बस से टकराने के बाद पलट गया और उसमें आग लगी। घटना में दो लोगों की जलकर मौत हो गयी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग ने सीएनजी सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया। बाद में स्थानीय लोगों ने पुलिस और अग्निशमन कर्मियों सूचना दी और वे मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए थालास्सेरी सामान्य अस्पताल ले जाया गया। मृतकों की पहचान ऑटो चालक अभिलाष (38) और पनूर के पास परात निवासी सजीश (36) के रूप में की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *