गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुरी में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत

पुरी : ओडिशा में शुक्रवार शाम पुरी के समुद्र में नहाने के दौरान पश्चिम बंगाल का एक पर्यटक लापता हो गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल निवासी सम्राट मंडल (30) पुरी समुद्र में नहाते समय लापता हो गया हैं। घटना के समय पीड़ित अपने परिवार के सदस्यों के साथ बीच के सेक्टर सात में नहा रहा था। अचानक एक विशाल लहर मंडोल को बहा ले गई। स्थानीय मछुआरों और जीवन रक्षकों के प्रयासों के बावजूद उसका पता नहीं चल पाया है।

दमकलकर्मी तट की तलाशी ले रहे है। एक अन्य घटना में पुरी कोणार्क मरीन ड्राइव रोड के किनारे स्थित रामचंडी मरीन पुलिस थाना के आईआईसी उपेंद्रनाथ दास की ड्यूटी के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। थाना के कर्मचारियों उन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया लेकिन ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *