गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार पलटने से दो लोगों की मौत, छह घायल

जयपुर : राजस्थान में राजस्थान में बूंदी जिले के डाबी थाना क्षेत्र में एक कार के पलटने से एक किशोर सहित दो लोगों की मौत हो गई तथा छह लोग घायल हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल एवं मृतक सभी लोग कोटा जिले के कैथून थाना क्षेत्र के रहने वाले हैै जो रामदेवरा दर्शन कर वापस लौट रहे थे कि देर गत रात्रि करीब 12 बजे कोटा उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डाबी थाना क्षेत्र में खडीपुर गांव के समीप टवेरा पलट गई।
घटना की सूचना पर पुलिस ने सभी लोगों को कोटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान अमित (15) एवं भंवरीबाई (52) की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *