गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पटवारी समेत दो लोग रिश्वत लेते गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने संगरूर जिले के भवानीगढ़ में तैनात राजस्व पटवारी सुमनदीप सिंह और उसके करिंदे नरिंदरपाल को 2500 रुपए की रिश्वत लेते हुये आज रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
ब्यूरो के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुये बताया कि राजस्व पटवारी और उसके साथी को भवानीगढ़ निवासी अजीत सिंह की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को दी गई शिकायत में आरोप लगाया था आरोपी पटवारी और उसका साथी पैतृक मकान का इंतकाल करने के बदले रिश्वत के तौर पर 2500 रुपए की माँग कर रहा था। शिकायत में आधार पर ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा कर आरोपियों को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत ब्यूरो के पटियाला थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *