श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में पुलिस ने गुरुवार को मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उरी में स्थित एक चौकी पर एक व्यक्ति को रोका गया और उसकी तलाशी ली गयी, जिसमें उसके कब्जे से 42 ग्राम चरस जैसा प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया गया। आरोपी की पहचान उरी बारामूला निवासी अब्दुल अजीज चानीजा के रुप में की गयी है। उसको गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य तलाशी में, पुलिस ने बेगपोरा हरिवत्नू तंगमार्ग में एक चेकपॉइंट पर रामबैलपोरा बावाह कुंजर निवासी मोहम्मद असदुल्ला को गिरफ्तार किया और उसके पास से 25 ग्राम चरस जैसा प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किया। दोनों के खिलाफ संबंधित पुलिस स्टेशनों में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
