गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो अलग अलग घटनाओं में दो लोगों की हत्या

कोल्हापुर : महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में दिवाली त्योहार की पृष्ठभूमि में सोमवार आधी रात को दो अलग-अलग स्थानों पर दो हत्यायें हुयीं। लक्ष्मीपुरी पुलिस के अनुसार शहर के लक्ष्यतीर्थ इलाके का रुशीजेश नलावडे (24) नाम का एक बदमाश मोटरसाइकिल पर अपने दोस्त के साथ खाना लेने जा रहा था, तभी तीन नकाबपोश लोगों ने उसका पीछा किया और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
इस घटना में रुशीकेश की मौके पर ही मौत हो गई। यह सुनिश्चित करने के बाद कि रुशीकेश मर चुका है, सभी हमलावर मौके से भाग गये। वहीं शहर के मंगलवार पेठ इलाके में कुछ लोगों ने पान दूकान के मालिक के साथ मार पीट की और इस पिटाई से दुकान मालिक की मौत हो गयी।
स्थानीय अपराध शाखा और पुलिस टीम दोनों घटनाओं के बाद घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घटनाओं में कुछ संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि पुलिस ने अधिक संदिग्धों के लिए तलाशी अभियान चलाया है। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *