गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गोली मार कर दो लोगों की हत्या

उज्जैन : मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में आज एक महिला ने पारिवारिक कलह से चलते पति व जेठ को गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बड़नगर तहसील के इंगोरिया में पारिवारिक विवाद के चलते सविता कुमारिया ने अपने पति राधेश्याम और फिर जेठ धीरज को गोली मार कर हत्या कर दी। महिला ने परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमले का प्रयास किया था लेकिन पिस्टल में गोली खत्म हो गयी थी। पुलिस ने बताया कि हत्या करने के बाद महिला पिस्टल लेकर थाने पहुंची और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। आरोपी महिला सविता को गिरफ्तार कर मामले में जांच कर रही है। महिला के दो बच्चे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *