गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जीप से कुचलकर दो लोगों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बैढ़न : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिला मुख्यालय बैढ़न के पास तेलाई गांव में पारिवारिक विवाद के चलते दो कुटुंबियों की जीप से कुचलकर हत्या करने की सनसनीखेज घटना के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच आरोपियों के अवैध रूप से बने मकान को भी ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बैढ़न थाना क्षेत्र में अश्विनी केशरी (60) और सचिन केशरी (28) की गुरुवार को जीप से कुचलकर हत्या कर दी गयी। इस मामले के आरोपी इंद्रभान गुप्ता (66) और अजय केशरी (20) को आज गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त की गयी बोलेरो जीप को भी जप्त कर लिया गया है। इस बीच आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना के बाद सिंगरौली जिला प्रशासन को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी क्रम में आरोपियो के अवैध रूप से निर्मित मकान को आज प्रशासन की टीम ने जमींदोज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *