गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नशीली गोलियों, अवैध शराब सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार

जालंधर : पंजाब की जालंधर ग्रामीण पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 205 नशीली गोलियां और 20 बोतल अवैध शराब बरामद की है। सब डिवीजन शाहकोट के उप पुलिस कप्तान (स्थानीय) हरजीत सिंह ने मंगलवार को बताया कि शाहकोट की पुलिस पार्टी ने 19 जून को परजिया मोड़ शाहकोट पर संदेह के आधार पर एक रवि नामक व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 205 नशीली गोलियां बरामद हुई। इसी तरह 19 जून को पुलिस ने गांव बंगा के नजदीक से जसपाल सिंह निवासी कोहड़ खुर्द को गिरफ्तार कर उसके पास से 20 बोतल शराब बरामद की है। पुलिस ने दोनों दोषियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *