गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस के दो खिलाड़ी अर्जुन अवार्ड से सम्मानित

जयपुर : राजस्थान पुलिस के दो खिलाड़ियों को शूटिंग एवं कबड्डी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। राजस्थान पुलिस के मुख्य खेल अधिकारी जंगा श्रीनिवास राव ने बताया कि बुधवार को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राजस्थान पुलिस शूटिंग टीम के खिलाडी ओमप्रकाश मिठारवाल, पुलिस उप अधीक्षक (प्रशिक्षु) तथा राजस्थान पुलिस कबड्डी टीम की खिलाड़ी साक्षी कुमारी, प्लाटून कमाण्डर (प्रशिक्षु) को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने राजस्थान पुलिस के इन दोनों खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड मिलने पर शुभकानाएँ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *