गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नाकाबंदी तोड़ते फायरिंग में दो पुलिसकर्मी घायल

दो बदमाश गिरफ्तार

बारां : राजस्थान में बारां जिले के मांगरोल थाना क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो सवार कुछ बदमाश लोगों ने नाकाबंदी के दौरान आज पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिससे दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग में दोनों घायल पुलिस कर्मियों को बारां जिला अस्पताल में उपचारार्थ लाया गया है। जहां उपचार के बाद उन्हें कोटा रेफर कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कोटा जिले के इटावा की ओर से आ रहीं स्कार्पियो गाड़ी में सवार होकर आए कुछ बदमाशों ने मगंलवार रात को बारां जिले के मांगरोल पुलिस पर नाकाबंदी के दौरान फायरिंग की, जिसमे पुलिस के जवान विजेन्द्र तथा राहुल को गोलियां लगी। मांगरोल पुलिस ने बदमाशों का चुनौती के साथ मुकाबला भी किया।
सूत्रों के अनुसार बताया जा रह है कि पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान स्कार्पियो को रोकने की कोशिश की थी। नाकाबंदी तोड़ने के बाद पुलिस ने रोका तो गाडी के ड्राइवर ने तीव गति से गाड़ी चलाई। इस पर पुलिस ने पीछा किया। चलती स्कार्पियो का एक पहिया भी निकल आया। उसके बाद भी भगाया गया। बताया गया है कि स्कॉर्पियो में सवार लोगो द्वारा कोटा इटावा में दुर्घटना कारित कर बारां जिले में आने की मांगरोल पुलिस के पास पहले से सूचना थी, जिस पर नाकाबंदी की जा रही थी। घटना के बाद मांगरोल थाने के बाहर लगा लोगो का समाचार लिखने तक बडा हुजूम था।
जिला पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायल पुलिस कर्मियों की कुशलक्षेम पूछी। श्री चौधरी ने बताया कि जिले के रानपुर में फायरिंग कर भागे बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की गई थी। बदमाशों ने यहां भी नाकेबंदी को तोड़ते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी चुनौतीपूर्ण जवाब दिया। मगर दो जवान विजेंदर और राहुल घायल हो गए।

दोनों खतरे से बाहर है। उन्हें बारां से कोटा रेफर किया गया है। पुलिस ने गाड़ी में सवार कालू भड़के तथा हरिओम को गिरफ्तार किया है। हरिओम नीमच एमपी का बताया गया है। उनके पास जो हथियार थे पिस्टल वगैराह वह भी बरामद कर लिए गए हैं। विस्तार से अभी सब कुछ बताना भी संभव नहीं है। प्रारंभिक सूचना जो है, यहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *