गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो क्विंटल अफीम डोडा बरामद, दो गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ : राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले में आज पुलिस ने दो अलग अलग स्थानों से करीब दो क्विंटल अफीम डोडा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफतार किया। पुलिस के अनुसार जिले के निकुम्भ थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक डस्टर कार से 1 क्विंटल 21 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तस्करी में शामिल साथी को नामजद किया है।
इसी प्रकार गंगरार थाना क्षेत्र में पुलिस ने परचूनी सामान से भरे कंटेनर में छुपा कर ले जा रहे 78 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कंटेनर में चालक मुम्बई से परचूनी का सामान भर कर दिल्ली जा रहा था। भदेसर के पास हाईवे रोड हाज्याखेडी से अवैध अफीम डोडा चूरा भरकर जयपुर की तरफ ले जाते धरा गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *