सीतापुर में भाई ने बेटों के साथ मिलकर खेत में दौड़ा-दौड़ाकर मारा
सीतापुर : सीतापुर में सगे भाई ने अपने बेटों के साथ मिलकर अपने ही दो भाइयों की हत्या कर दी। खेत में दौड़ा-दौड़ा कर भाइयों को मारा है। बताया जा रहा है कि यूकेलिप्टिस के पेड़ कटने के दौरान पैसों के बंटवारे को लेकर चारों भाई में विवाद हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच की जा रही है। मामला रामकोट थाना इलाके के बीहट गौर गांव का है।
पेड़ काटने के दौरान होने लगा विवाद
गांव के लोगों का कहना है कि चारों भाइयों के खेत में यूकेलिप्टिस का पेड़ लगा था, जो बिक चुका था। शुक्रवार को पेड़ कटना था। पेड़ कटने के दौरान ही पैसों का बंटवारा भी हो रहा था। उसी समय चारों में पैसों को लेकर विवाद शुरू हो गया। मामला बढ़ने पर मारपीट होने लगी। तभी सबसे बड़े भाई छोटे ने अपने बेटों के साथ मिलकर मुन्नर और नन्हू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
सबसे छोटे भाई रामू ने बताया, गुरुवार को भी घर में विवाद हुआ था। तब बड़े भाई के बेटों ने जान से मारने की धमकी दी थी और आज इन लोगों ने हत्या कर दी। दो भाइयों की मौत के बाद से परिवार के लोग सदमे में हैं। खेत में लगा पेड़ छोटे भइया ने लगाया था। उनका कहना था, इससे जो पैसा मिलेगा उसका वो कोई बंटवारा नहीं करेंगे। इसी बात को लेकर पूरा विवाद था।
घायल होने पर दोनों भाई खेत से भागने लगे। आरोपियों ने दोनों का पीछा कर लिया।
कुछ ही दूर जाने पर दोनों को पकड़ लिया। पहले गिराकर दोनों को पीटा। फिर धारदार हथियार से दोनों को हमला कर दिया। जिसमें दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चीखने और चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर आए गए। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद से आरोपी अपने बेटों संग फरार है। बता दें, चारों सगे भाइयों के पिता का नाम रामसनही शुक्ला है। घटना 3 बजे की है।
गांव के रहने वाले एक शख्स ने बताया कि जहां घटना हुई मेरा खेत बगल में ही है। मैं उसमें काम कर रहा था। इस दौरान चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचा। तो देखा की दोनों भाई जमीन पर गिरे थे। दोनों की मौत चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बता दें, मुन्नर का एक 2 साल का बेटा है। वहीं नन्हू की 2 बेटी और 2 बेटे हैं। इनमें से 1 बेटी की शादी हो चुकी है। आरोपी छोटे के 3 बेटे हैं। छोटे के बेटे दीपू और गोपाल के ऊपर हत्या का आरोप लगा है। छोटे को भी नामजद किया गया है।
