गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फायरिंग के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार

कोटा : राजस्थान में कोटा के एक मिठाई विक्रेता से चौथ वसूली के लिए देशी कट्टे से फायर करने के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की जिन पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।
पुलिस अधीक्षक (शहर) शरद चौधरी ने आज बताया कि पिछले दिनों विज्ञान नगर के एक मिठाई विक्रेता की दुकान पर मोटरसाइकिल से आए कुछ बदमाशों ने फायरिंग की कोशिश की थी लेकिन उस समय तो गोली नहीं चली, लेकिन बाद में उन्होंने आगे जाकर फायर किया। यह फायरिंग मिष्ठान विक्रेता से चौथ वसूली की नीयत से किया गया था।
इस मामले में पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। श्री चौधरी ने बताया कि पुलिस को बुधवार को इस वारदात में शामिल दो बदमाशों के अनन्तपुरा थाना क्षेत्र में कर्णेश्वर मंदिर के पास के जंगल में छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने एक विशेष दल गठित कर जंगल में छिपे दो बदमाशों सोहेल उर्फ गोलू पठान और वसीम ने पुलिस दल को देखकर मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश की लेकिन उनकी मोटरसाइकिल चट्टानों से फ़िसलकर गिर गई। बाद में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इन दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। चौधरी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में से सोहेल उर्फ गोलू के पास से देशी कट्टा और एक तेज धारदार चाकू बरामद हुआ है जबकि वसीम के पास से एक चाकू और एक कारतूस मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *