गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बाराबंकी में दो लुटेरे गिरफ्तार

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के दरियाबाद क्षेत्र में पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि दरियाबाद अंडरपास के पास बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट के एक बाइक पर सवार दो युवक दिखे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो दोनों भागने लगे। पीछा करके पुलिस ने जब ओवरटेक किया तो एक बदमाश ने भागते हुए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग की और एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होने बताया कि गिरफ्तार बदमाश मुकेश और अनुराग ने दो दिन पहले रामसनेही घाट क्षेत्र में हाईवे किनारे एक दुकान में लूट की घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। घायल बदमाश अनुराग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *