गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कुएं में गिरकर दो बहनों की मौत

सोनभद्र : उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम कुएं में गिरने से दो सगी बहनों की डूब कर मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुसम्हा गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां 12 दिन पूर्व लऊवा चेरूई गांव से आठ मजदूर सपरिवार धान काटने के लिए आए थे। इसमें से एक परिवार घर लौट गया था जबकि सात परिवार के मजदूर शुक्रवार को दोपहर बाद धान काट रहे थे।

इस दौरान रामाशंकर की दो मासूम पुत्रियां पास में ही स्थित कुएं के समीप खेल रही थीं। खेलते-खेलते दोनों कब कुएं के पास गई और पैर फिसलने से डूब गईं इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई। धान काट रहे मजदूरों ने जब रामाशंकर की पुत्रियों 11 वर्षीय सीमा व छह वर्षीय सुषमा को वहां नहीं देखा तो उनकी तलाश शुरू कर दी।

इस दौरान मजदूरों ने कुएं में झांककर देखा तो बालिकाओं का कपड़ा उतराया हुआ दिखाई पड़ा। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। वहां संबंधित किसान के साथ ग्रामीणों ने मशीन लगाकर पहले कुएं से पानी निकाला, फिर दोनों बच्चियों का शव बाहर निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *