गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जालंधर में दो तस्कर गिरफ्तार

जालंधर : पंजाब के जालंधर में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो किलो 550 ग्राम अफीम तथा 20 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। सब डिवीजन फिलौर के पुलिस उपाधीक्षक सिमरनजीत सिंह ने शनिवार को बताया कि पुलिस पार्टी ने गोराया के पास नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक की जांच करने पर उसमें से दो किलो 550 ग्राम अफीम और 20 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने ट्रक चालक और एक अन्य को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान तजिंदर सिंह उर्फ ​​निक्का निवासी गांव लांदिया थाना गोराया और राज कुमार निवासी गांव भगता थाना कटड़ा जिला रियासी जम्मू-कश्मीर के तौर पर हुयी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को जिला मजिस्ट्रेट फिल्लौर की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस तस्करों के संपर्कों का पता लगाने के लिये उनसे पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *