गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तरन तारन में दो तस्कर गिरफ्तार

दो किलो हेरोइन बरामद

तरन तारन : पंजाब के तरन तारन में पुलिस ने भारत-पाक सरहद पर 40 किलोमीटर तक पीछा करते हुये दो नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्ज़े में से दो किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने रविवार को यहाँ बताया कि काबू किये व्यक्तियों की पहचान अरशदीप सिंह उर्फ अर्श निवासी गाँव नूरपुर, फ़िरोज़पुर और राजप्रीत सिंह उर्फ राज निवासी गाँव मालोके, फ़िरोज़पुर के तौर पर हुई है।

पुलिस टीमों ने दो किलो हेरोइन बरामद करने के इलावा वह एसयूवी महिंद्रा स्कॉरपीयो कार भी बरामद की है, जिसमें उक्त सफ़र कर रहे थे। यादव ने बताया कि हेरोइन की तस्करी सम्बन्धी गुप्त सूचनाओं के आधार पर तरन तारन पुलिस ने भिक्खीविंड के नज़दीक से स्कॉरपीयो गाड़ी का पीछा करना शुरू किया और पूरी ज़िला पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुये पूरी मुस्तैदी के साथ विशेष नाकाबंदी करके ज़िले के सभी बाहरी रास्तों को सील कर दिया।

उन्होंने बताया कि भिक्खीविंड से चोहला साहिब तक 40 किलोमीटर तक चली मशक्कत उस समय आ निपटी, जब उक्त तस्कर एस. एच. ओ, चोहला साहिब की तरफ से लगाए गए नाके को पार न सके और पुलिस टीमों से तरफ से उनको स्कॉरपीयो कार में से बरामद हुई दो किलो हेरोइन समेत काबू कर लिया गया। पुलिस से बचने के लिए चलती कार से छलांग मारने की नाकाम कोशिश करते हुए मुलजिमों में से एक दोषी के टखने पर चोट लग गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) तरन तारन अश्वनी कपूर ने बताया कि इस माड्यूल में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए आगे जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ़्तारियाँ होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *