गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अंतराष्ट्रीय बार्डर पर किया दो तस्करों को गिरफ्तार

बीकानेर : सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ एवं पुलिस की विशेष सूचना के आधार पर आज भारत पाक सीमा के पास भारतीय गांव 23 केडी की रोही में पंजाब के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। डीआईजी बीएसएफ पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर बीएसएफ जी ब्रांच और पुलिस ने गांव 23 केडी मे संयुक्त नाकाबंदी कर रखी थी। वर्तमान समय में पंजाब के तस्कर गंगानगर जिले की भारत पाक अंतराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से भारतीय सीमा में मादक पदार्थ हेरोइन और अवैद्य हथियारों की तस्करी की वारदात कर रहे है।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान राजपाल सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी डोना मताड जिला फिरोजपुर पंजाब और अमरजीत निवासी राजाराय जिला फिरोजपुर पंजाब के रूप में हुई। इनके पास से एक देशी कट्टा एक कारतूस ,भारतीय मुद्रा,तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। राठौड़ ने बताया कि बीएसएफ जी ब्रांच और पुलिस विशेष आसूचना के आधार पर बेहतरीन कार्य कर रही है। इसी के परिणाम स्वरूप इन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। राठौङ ने बताया कि अभी हाल ही में जी ब्रांच की सूचना के आधार दीपेन्द्र सिंह शेखावत, उप कमांडेंट के नेतृत्त्व में सीमा चौकी के के टीबा के पास से 2 किलो 500 ग्राम हेरोइन के साथ चार पंजाब के तस्करों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *