गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो तस्कर गिरफ्तार, स्मैक बरामद

बहराइच : नेपाल के सीमावर्ती जिले बहराइच की दरगाह पुलिस ने सोमवार को दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 89 ग्राम स्मैक बरामद की। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत करीब 90 लाख रूपये आंकी गयी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौर्या होटल गल्लामण्डी के निकट दो तस्करों शरीफ उर्फ मुन्नू (29) निवासी कबडियनपुरवा थाना नबाबगंज बहराइच और कासिम अली (45) दर्जिन गांव थाना रूपईडीहा को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से दो थैलियों में रखी 89 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है। बरामद स्मैक की अन्तराष्ट्रीय कीमत करीब 90 लाख रुपये आंकी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *