गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

567 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बुलन्दशहर : उत्तर प्रदेश में जनपद बुलंदशहर पुलिस ने 567 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को रविवार को गिरफ्तार किया। बरामद की गयी शराब की कीमत लगभग 60 लाख रुपये बतायी जा रही है। जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज स्वाट टीम देहात व थाना अरनिया पुलिस ने एक सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध अंग्रेजी शराब की 567 पेटी बरामद की गयी।
पुलिस ने दोनों अपराधियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस द्वारा पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पंजाब प्रांत के जनपद तरनताल स्थित थाना गोविंदवाल साहिब क्षेत्र के ग्राम खंडूरी निवासी साहिब सिंह एवं मंदीप के रूप में हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *