गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश मे बाराबंकी जिले की पुलिस ने आज दो शातिर मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.1 किग्रा स्मैक बरामद की , जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 01 करोड़ 10 लाख रुपये बताई जाती है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह मैं बताया कि जिले में अपराध व अपराधियों तथा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आशुतोष मिश्र के निर्देशन में थाना देवापुलिस टीम द्वारा 2 शातिर मादक पदार्थ तस्करों जावेद उर्फ मोनू पुत्र स्व0 हासिम अली निवासी डालीगंज डोर वाली गली मुंशीगंज तकिया थाना हसनगंज जनपद लखनऊ और अली हसन पुत्र पीर गुलमा निवासी ग्राम रजौली थाना गुडम्बा जनपद लखनऊ को गिरफ्तार किया ।

पुलिस ने अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 1.1 किलोग्राम अवैध स्मैक बरामद की जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 01 करोड़ 10 लाख रुपये बताई जाती है पुलिस ने, एक छोटा हाथी भी बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि लखनऊ निवासी मुन्ना से स्मैक खरीदकर बाराबंकी, लखनऊ व आस पास के जनपदों में मादक पदार्थ की तस्करी बरामद वाहन से की जा थी। पुलिस अपराधियों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *