रायबरेली : उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के मिल एरिया इलाके में पुलिस ने रविवार को दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 किलो अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मिल एरिया पुलिस तथा थाना एन्टी नारकोटिक जिला बाराबंकी की संयुक्त पुलिस टीम ने एक सूचना के आधार पर राजेन्द्र कुमार मिश्रा उर्फ पिंटू मिश्रा तथा आदर्श कुमार चौरसिया को 30 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया । बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख है।
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ करने पर बताया कि यह लोग मौके से बरामद मोटर साइकिल से ही गांजे को लखनऊ ले जाकर फुटकर में बेच लेते थे जिससे अच्छा मुनाफा हो जाता था । मुनाफा के रुपयों को आपस में बांटकर आजीविका चलाने में खर्च कर लेते थे । आज भी यह लोग बरामद गांजा बेचने के लिये लखनऊ जा रहे थे कि पुलिस ने बीच मे पकड़ लिया। गिरफ्तार तस्करी के आरोपियों के खिलाफ थाने पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है ।
गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
