गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

काशीपुर/नैनीताल : उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर की गदरपुर पुलिस ने तीस लाख रुपये की अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गदरपुर पुलिस की ओर से शुक्रवार रात को नवाबगंज रोड पर जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक एक्सयूवी 300 नबंर यूके 06 बीएफ 1900 को रोका और उसकी जांच की तो उसमें से तीन किलोग्राम अफीम बरामद हुई।
पुलिस ने मौके पर ही वाहन सवार गुरबाज सिंह निवासी रतनपुरी, थाना गदरपुर, ऊधमसिंह नगर एवं सरबजीत सिंह उर्फ हनी निवासी सूरजपुर, गदरपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपियों से महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद अफीम की कीमत 300000 लाख रुपये आंकी गयी है। पुलिस ने अभी खुलासा नहीं किया है कि आरोपी अफीम को कहां से लेकर आये थे और कहां ले जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *