गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

स्मैक और तमंचे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल : उत्तराखंड के हल्द्वानी में पुलिस ने कई लाख रुपये की स्मैक और एक तमंचे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार काठगोदाम पुलिस की ओर से शनिवार रात को गौलापार में तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एक मोटर साइकिल संख्या यूके 06 एआर 10009 को रोका जिसमें दो लोग सवार थे।
पुलिस ने आरोपियों की जांच की तो उनके पास से 114.90 ग्राम स्मैक और 315 बोर का एक तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ काठगोदाम थाना में मादक द्रव्य अधिनियम के साथ ही शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों में शावेज उर्फ समीर एवं सलीम निवासीगण कसाई मोहल्ला दरऊ थाना किच्छा, ऊधमसिंह नगर शामिल हैं।

आरोपियों ने बताया कि वह बरामद स्मैक को दरऊ गांव के बाहर उप्र सीमा पर बसे बगीचे में रहने वाले फरमूूद और अनस से लेकर आये हैं। आरोपियों ने बताया कि वह गौलापार बेचने के लिये ले जा रहे थे। पिछली बार नशेड़ी उनसे स्मैक छीन कर भाग गये थे इसलिये इस बार तमंचा भी लेकर आये हैं। पुलिस ने मोटर साइकिल को भी सीज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *