गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

08 किग्रा अफीम के साथ दो तस्कर एसटीएफ के हत्थे चढ़े

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिये योगी सरकार द्वारा शुरु किये गये विशेष अभियान के तहत राज्य पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अंतरराष्ट्रीय गिरोह के दो सदस्यों को 08 किग्रा अफीम के साथ बरेली से गिरफ्तार किया है। इसकी अनुमानित कीमत 04 करोड़ रुपये बतायी गयी है।
एसटीएफ की ओर से रविवार को जारी बयान के अनुसार अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के 02 सदस्यों को बरेली में अफीम की खेप के साथ कल रात 20ः35 बजे शाही तिराहे पर स्थित यात्री स्टैण्ड के सामने से पकड़ा गया।
इनके पास से लगभग 04 करोड़ रुपये अनुमानित कीमत की 08 किग्रा अफीम बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान झारखंड में रांची निवासी मुकेश चौरसिया उर्फ मन्टू पुत्र स्व नारायण प्रसाद चौरसिया और प्रियांशु चौरसिया पुत्र मुकेश चौरसिया के रूप में गयी है। इनके पास से 08 किग्रा अफीम के अलावा 03 मोबाइल फोन, 01 आधार कार्ड और 2720 रुपये नगद बरामद हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *