गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

स्मैक के साथ उप्र के दो तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल : उत्तराखंड की कालाढूंगी पुलिस ने दस लाख मूल्य की स्मैक के साथ उत्तर प्रदेश के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कालाढूंगी के थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत के अनुसार कालाढूंगी पुलिस की ओर से सोमवार रात को कानून व्यवस्था के मद्देनजर कालाढूंगी-हल्द्वानी मार्ग पर जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान चकलुवा में चौधरी गेट के पास दो स्कूटी सवार पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे।
पुलिस टीम ने आरोपियों का पीछा कर कुछ दूरी पर दोनों को दबोच लिया। दोनों के पास से 101 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी राजीव गुप्ता और वालेश कुमार निवासी राजपुर, थाना भमौरा, बरेली उप्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों ने बताया कि वह बरामद स्मैक को बरेली से गुलफाम नामक व्यक्ति से खरीद कर ला रहे हैं और कालाढूंगी में बेचने के लिये ले जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *