गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जालंधर में दो झपटमार गिरफ्तार

जालंधर : पंजाब के जालंधर में पुलिस ने दो झपटमारों को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच मोबाइल फोन, एक मोटर साइकिल और एक तेज धार वाला हथियार बरामद किया है। पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने शनिवार को कहा कि 15 फरवरी को जालंधर के अड्डा होशियारपुर रेलवे क्रॉसिंग पर छीना-झपटी की एक घटना हुयी थी। उन्होंने कहा कि यह अपराध अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों द्वारा किया गया था, जिन्होंने एक व्यक्ति से मोबाइल फोन छीन लिया था। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ पीएस डिवीजन तीन जालंधर में आईपीसी की धारा 379 बी, 34 के तहत 15 फरवरी को मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि जांच के आधार पर पुलिस ने घटना से जुड़े दो अपराधियों को अड्डा होशियारपुर रेलवे क्रॉसिंग जालंधर से गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान जतिंदर सिंह पुत्र तरसेम लाल निवासी सुंदर नगर जालंधर और राहुल कुमार पुत्र राज कुमार निवासी नूरपुर कॉलोनी जालंधर के रूप में हुई है।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन में एमआई और सैमसंग के दो-दो और रेडमी का एक मोबाइल फोन शामिल है। उन्होंने कहा कि जतिंदर के खिलाफ जालंधर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला लंबित है, जबकि राहुल की अभी तक कोई आपराधिक पृष्ठभूमि का पता नहीं चला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *