भुवनेश्वर : ओडिशा पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के दो जवान बौध जिले के नालीकुम्फा जंगल के अंदर नक्सलियों की ओर से गुरुवार को किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट में घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लाल विद्रोहियों द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंग में उस समय विस्फोट हो गया, जब एसओजी जवान जंगल में छिपे नक्सलियों को पकड़े के लिए तलाश अभियान चला रहे थे। सूत्रों के मुताबिक घायल जवानों को शुरू में एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में उन्हें बोलांगीर के भीमा भोई मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया गया। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।
