जम्मू : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को एक एम्बुलेंस के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिरने जाने से सेना के दो जवानों शहीद हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया सेना का वाहन एम्बुलेंस चिट्टी भाखरी से केरी सेक्टर के दुंगा नल्ला जा रहा था। एम्बुलेंस जब दुंगा नल्ला के पास पहुंची तो अचानक से अनियंत्रित होकर 200 फुट गहरी खाई में गिर गई। सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना में दोनों जवान गंभीर हालत रुप से घायल हो गए, गंभीर अवस्था में उन्हें राजौरी अस्पताल लाया गया जहां दोनों ने दम तोड़ दिया
