गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तालाब में डूबकर दो किशाेरों की मौत

कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार देर शाम की है जब दाेनों किशोर अपने घर नहीं लौटे। इसके बाद परिवार जनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान दोनों का शव तालाब में बरामद हुआ।
मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। यह मामला दशरंगपुर चौकी का है। दशरंगपुर पुलिस के अनुसार गांव में कल शाम दो किशोर तालाब में नहाने गए थे। तालाब के पानी अधिक गहराई में जाने से दोनों की मौत हो गई। तालाब किनारे दोनों बच्चों के कपड़े रखे हुए मिले। जिसके बाद तालाब में देर रात खोजबीन शुरू की गई तो तालाब से दोनों बच्चों का शव बरामद हुआ। दोनों मृत बच्चों का नाम रितेश साहू और दुरगेद्र चंद्रकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *