गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तालाब में डूबने से दो किशोर मरे

कौशांबी : उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को तालाब में स्नान के दौरान दो किशोर की डूबने से मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भक्तन के पुरवा गांव निवासी रामाकांत (10) और जगदीश (12) गांव के बाहर तालाब में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान दोेनो गहरे पानी में चले गये और डूबने से उनकी मृत्यु हो गई। तालाब में शव तैरता देख ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस एवं राजस्व विभाग को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहसीलदार भोपाल सिंह ने पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता दिये जाने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *