गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पानी में डूबने से दो किशोरों की मौत

कोटा : राजस्थान में कोटा के रानपुर थाना इलाके में एक पोखर में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार रानपुर थाना क्षेत्र की देवनारायण एकीकृत आवासीय योजना में रहने वाले दो किशोर शैतान गुर्जर (14), हंसराज गुर्जर (15) अपने कुछ मवेशियों को चराने के लिए पास के जंगल में गए थे जहां शुक्रवार शाम को एक पोखर में भरे पानी ने मवेशियों को पानी पिलाने के बाद दोनों भी नहाने को पानी में उतर गए लेकिन तैरना नहीं जानते थे और पोखर में गहरे तक पानी होने के कारण दोनों की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर नगर निगम का बचाव एवं राहत दल मौके पर पहुंचा और रात करीब 8 बजे दोनों किशोरों के शवों को बाहर निकालकर कोटा मेडिकल कॉलेज के संलग्न न्यू हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है जहां आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिये गये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *