गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गंगाघाट पर स्नान करते समय दो किशोर डूबे

कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के संदीपन गंगा घाट में बुधवार को स्नान करते समय दो किशोर गंगा में डूब गए। पुलिस गोताखोर दोनों किशोरों की तलाश कर रही है। क्षेत्राधिकारी अवधेश विश्वकर्मा ने बताया करारी थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा का सुनील सरोज (16) अपने साथी आशुतोष चतुर्वेदी (14) के साथ मोटरसाइकिल से स्नान करने के लिए आज संदीपन घाट गए हुए थे। स्नान करते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में बह गए घाट पर मौजूद लोगों ने हो हल्ला मचाया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस गोताखोर दोनों किशोरों की की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *