गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

श्रीनगर में टीआरएफ के दो आतंकवादी गिरफ्तार

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को श्रीनगर में प्रतिबंधित द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने का दावा किया।
पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों में से एक की पहचान श्रीनगर के जूनिमार निवासी जुबैर गुल के रूप में हुई है, जो एक श्रेणीबद्ध आतंकवादी था।
पलिस ने ट्वीट कर कहा, “टीआरएफ के 02 टीआरटी (आतंकवादी) श्रीनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हैं। पकड़े गए आतंकवादियों की पहचान श्रीनगर के जूनिमार निवासी जुबैर गुल तथा सफाकदल निवासी मोहम्मद हमजा वली के रूप में हुई है। पिस्तौल, ग्रेनेड आदि बरामद हुए हैं। इस सिलसिले में सफकदल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *