गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नशीली गोलियों सहित दो ट्रक चोर गिरफ्तार

जालंधर : पंजाब में जालंधर ग्रामीण के थाना नूरमहल की पुलिस ने चाकू की नोक पर मक्की की 380 बोरियों से लदे ट्रक को चुराने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 490 नशीली गोलियां भी बरामद की हैं। नकोदर के उप पुलिस कप्तान हरजिंदर सिंह ने बुधवार को बताया कि ट्रक चालक गुरदेव सिंह निवासी पुनिया शाहकोट और क्लीनर अजय ने पुलिस को सूचना दी कि 26 जून की सुबह वह अपने ट्रक में 380 बोरी मक्की लेकर बाघा पुराना के लिए रवाना हुए थे।

उन्होंने बताया कि शाहकोट में एक महिंदरा पिकअप गाड़ी ने उनका रास्ता रोक कर तेजधार हथियार की नोक पर उनका ट्रक छीन कर फरार हो गए। ट्रक चालक ने आशंका जाहिर की कि पूरन सिंह निवासी परजीयां बिहारीपुर जिला लुधियान और जसप्रीत निवासी बाबा गरीब शाह लुधियाना ने उनका ट्रक छीना है।
श्री सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी जसप्रीत सिंह के कब्जे से 334 बोरी मक्की सहित ट्रक बरामद किया है, जबकि पूरन सिंह के पास से मक्की की 46 बोरियों बरामद हुई हैं। उन्होने बताया कि पूरन सिंह की मोहिंद्रा गाड़ी में से 490 नशीली गोलियां भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *