श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों की दो कोटन फैक्ट्रियों द्वारा एक ही दिन भीलवाड़ा की एक फर्म को भेजी गई 90 लाख रुपए मूल्य की हुई कि 300 गांठें (बेल्स) लेकर दो ट्रक रास्ते में ही कहीं गायब हो गए।
दोनों ट्रक श्रीगंगानगर की एक ही ट्रांसपोर्ट कंपनी से मंगवाए गए थे। दोनों ट्रकों में लगभग 45-45 लाख रुपए मूल्य की 150-150 रुई की गांठे थीं। दोनों ट्रक ही भीलवाड़ा नहीं पहुंचे। काफी तलाश करने पर भी ट्रक, माल और इनके चालकों का पता नहीं चला दोनों फैक्ट्रियों के संचालकों द्वारा संबंधित थानों में मुकदमे दर्ज करवाए गए हैं।
प्रेसिंग फैक्ट्री सिंगला इंडस्ट्रीज के संचालक का सुमित अग्रवाल (35) द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर ट्रक चालक इमरान खान पर धोखा देते हुए अमानत में खयानत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
300 रुई की गांठें लेकर दो ट्रक गायब
