श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास दोबनार माचिल सेक्टर में दो आतंकवादी सेना और कुपवाड़ा पुलिस के संयुक्त अभियान में मारे गए। पुलिस ने बयान में कहा कि तलाशी अभियान अभी तक जारी है।
