गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो वाहन की टक्कर : तीन की मौत

नासिक : महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के कोकमथान शिवार में समृद्धि एक्सप्रेस राजमार्ग पर एक कार के अन्य वाहन से टकरा जाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसा गुरुवार आधी रात को उस दौरान हुआ, जब एक कार अनियंत्रित होकर एक अन्य वाहन से टकरा गयी। घटनामें 18 महीने के एक बच्चे सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी और सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए कोपरगांव ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान जालना जिले के मंथा तालुक के नेर गांव के निवासी संतोष अशोक राठौड़ (30), अवनि संतोष राठौड़ (18 महीने) और वर्षा संतोष राठौड़ (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *