गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दुपहिया वाहन चोर गिरोह के पांच गिरफ्तार

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की करही पुलिस ने दुपहिया वाहन चोर गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनसे 17 वाहन जब्त किए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार मोटर साइकिल चोर गिरोह के कैलाश शितोले, पंकज वर्मा, जितेंद्र ,अंकित मेवाड़े और संदीप खन्नौद को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के 17 दुपहिया वाहन और पांच दुपहिया वाहनों के इंजन बरामद किए।
चार आरोपी विभिन्न ग्रामीण इलाकों में घर के बाहर रखें दुपहिया वाहनों को चोरी करते थे और उसका इग्निशन चालू कर फरार हो जाते थे। आरोपी उक्त वाहन कैलाश के माध्यम से पंकज को बेच देते थे जो पूरी दुपहिया वाहन के पार्ट्स खोलकर अलग-अलग लोगों को बेच देता था। आरोपी कैलाश के विरुद्ध खरगोन और खंडवा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 5 अपराध दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *