गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो वन्यजीव अपराधी गिरफ्तार

भुवनेश्वर : ओडिशा अपराध शाखा के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने शनिवार को रायगढ़ जिले से दो वन्यजीव अपराधियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से एक जीवित पैंगोलिन सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की। एसटीएफ सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, एसटीएफ की एक टीम ने रायगढ़ जिले के पदमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अखुसिंगीचौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-326 (बरहामपुर-रायगढ़ा) पर छापेमारी की और वन्यजीव अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ ने आरोपियों की पहचान गजपति जिले के सैमसन रायता (45) और रायगढ़ के असमीन सबर (28) के रूप में की है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक जीवित पैंगोलिन के साथ अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। इस मामले को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम की धारा के तहत दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को एसडीजेएम, गुनुपुर की अदालत में पेश किया जायेगा। जीवित पैंगोलिन को सुरक्षित अभिरक्षा के लिए डीएफओ को सौंप दिया गया। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *