सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले के बारी कला गांव में करंट लगने से दो महिलाओं की मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिविल थाना क्षेत्र के बारी कला गांव में कल रात्रि एक निर्माणाधीन शौचालय में किसी कार्य से गयी शीला दाहिया और गुलाब बाई दाहिया की मौत करंट लगने से हो गयी। दोनों महिलाएं देवरानी और जेठानी बतायी गयी है।पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
