गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

खंभा गिरने से दो महिलाओं की मौत

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के बरखेड़ा क्षेत्र में गुरूवार शाम धार्मिक शोभा यात्रा के दौरान हुए हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक महिला की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। क्षेत्राधिकारी बीसलपुर सतीश शुक्ल ने बताया कि बरखेड़ा कस्बे में राम जानकी धार्मिक शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान चल रही ट्रैक्टर ट्राली बिजली के निष्प्रयोज खंभे से टकरा गई। जिससे बिजली का खंभा दो महिलाओं के ऊपर गिर गया। इस हादसे में बसंतो देवी (60), सोमवती (40) और तेजरानी गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी बरखेड़ा मे चिकित्सकों ने बसंतो व सोमवती को मृत घोषित कर दिया। कमलेश की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
बरखेड़ा थाना पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गांव अधकटा में गुरूवार को एक धार्मिक शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। शोभायात्रा देवस्थान से शुरू होकर गांव का भ्रमण करते हुए महादेव मंदिर में जाकर यात्रा संपन्न होनी थी। शोभायात्रा में गांव के सैकड़ों लोग शामिल हुए थे। इस दौरान शोभा यात्रा के साथ चल रही एक ट्रैक्टर ट्राली ने विद्युत लाइन डालने के लिए लगाए गए खंभे में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से खंभा शोभा यात्रा देख रही महिलाओं के ऊपर जा गिरा। घटना में बसंतो देवी सोमवती व तेजरानी गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की मदद से घायल महिलाओं को 108 एंबुलेंस द्वारा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा परीक्षण करने पर बसंत देवी व सोमवती को मृत घोषित कर दिया गया। घटना में घायल तीसरी महिला तेज रानी को प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *