गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दीवार गिरने से दो महिलाओं की मृत्यु

वाराणसी : उत्तर प्रदेश में वाराणसी के बड़ागांव क्षेत्र में गुरूवार को दीवार गिरने से दो महिलाओं की मृत्यु हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोसाईपुर गांव में ईट भट्ठे पर काम करने के दौरान एक दीवार के गिरने से चार महिलायें दब गयी। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीन की सहायता से मलबा हटा कर उन्हे वाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने माला देवी और लालमनी देवी को मृत घोषित कर दिया। मृृतक महिलायें भगतूपुर गांव की रहने वाली थी।
उन्होने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती अन्य दो महिलाओं की हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *