सिवनी : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आज सुबह दो महिलाओं की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गयी। घटना के बाद बरघाट पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जनमखारी में सुबह दो महिलाओं क्रमशः करिश्मा (22) और कांता बाई (70) की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाएं कल रात्रि में घर पर सो रही थी, सुबह उनका शव घर के बाहर मिला है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर हत्या के आरोपियों का पता लगा रही है।
