गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गिरने से दो श्रमिकों की मौत

अलवर। राजस्थान में अलवर के सदर थाना क्षेत्र में अपना घर शालीमार में दूसरी मंजिल पर हो रहे निर्माण कार्य के दौरान आज ब्रीक लिफ्ट मशीन के साथ दो श्रमिको की नीचे जमीन पर गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों श्रमिकों के शव को राजीव गांधी सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया जहां दोनों मृतकों के परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराकर दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस के अनुसा मृतक की पहचान मुन्ना प्रसाद निवासी उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और दूसरा भगवान दास निवासी मुंबई का रहने वाला था। दोनो मृतक श्रमिक मुन्ना और भगवान दास दो महीने से अपना घर शालीमार में ठेकेदार हुकम सिंह के पास काम कर रहे थे।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *